"समय का महत्त्व" motivational hindi story about time

  एक समय की बात हैं।एक बहुत ही ज्ञानी साधू महात्मा थे।उनके बहुत से अनुयायी थे।आसपास के लोग उन्हें बहुत मानते थे।उनके ज्ञान की ख्याति दूर- दूर तक फैली हुई थी।एक दिन एक साधु उनके पास आया।उसने उनसे कहा,"मैं पानी के ऊपर चल सकता हूँ।मैंने यह सिद्धि पूरे बीस साल की कड़ी मेहनत और तपस्या से हासिल की है"।साधू महात्मा ने कहा,"यह तो बहुत अच्छी बात हैं। आप मुझे पानी पर चल कर दिखाएं"।उस साधू ने उन्हें नदी पार कर के दिखाई।
       उसे देखने के बाद साधू महात्मा ने उसी नदी के पास खड़ी एक नाव में बैठकर नदी पार की। उन्होंने नाविक को दो पैसे अपना किराया दिया।उसके बाद उस साधू के पास जाकर कहा," जो काम दो पैसे देकर हो सकता हैं उसमें बीस साल बर्बाद क्यों करना"?
ऐसा कहकर वो अपने अनुयाइयो को लेकर आगे बढ़ गए।

शिक्षा:हमें समय का महत्त्व समझना चाहिए।व्यर्थ के कामों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"समझदार राजू" moral story for school kids in hindi

hindi inspirational stories "अपने आप को बदलिए"