संदेश

"मोबाइल से असली दुनिया की ओर" moral story for kids in hindi about harmful effects of mobile लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

moralstory in hindi for class 2 and class 3 ,"मोबाइल से असली दुनिया की ओर"

     गोपी नाम का एक लड़का था।वह एक छोटे शहर में अपने मम्मी और पापा के साथ रहता था।कुछ दिनों से वह पूरे दिन मोबाइल पर खेलता रहता था।उसके मम्मी पापा उसकी इस आदत से बहुत परेशान हो गए थे।मोबाइल के ज्यादा उपयोग से गोपी का शरीर बैठे बैठे स्थूल होने लगा था।वह अब पढ़ाई में भी कमजोर हो गया था।गोपी को अब चश्मा भी लग गया था।गोपी ने बाहर जाकर दोस्तों के साथ खेलना भी बंद कर दिया था।मम्मी के बार बार समझाने के बावजूद गोपी ने मोबाइल का इस्तेमाल कम नहीं किया था। मम्मी ने गोपी की मोबाइल की आदत सुधारने का एक उपाय सोचा।अपने प्लान में मम्मी ने पापा को भी शामिल कर लिया।      रविवार के दिन मम्मी ने सुबह जल्दी जागकर ढ़ेर सारा नाश्ता बना लिया।गोपी को जगाकर तैयार होने को कह दिया। गोपी के पूछने पर कहा कि आज वह सब पिकनिक पर जाएगें।मम्मी , पापा और गोपी नाश्ता लेकर गाड़ी में घूमने के लिये निकल पड़े।        पापा ने गाड़ी अनाथ आश्रम के बाहर आकर रोक दी।वह सब लोग आश्रम के अंदर गए और वहाँ ऑफिस में जाकर पापा ने ट्रस्टी से मुलाकात की।ट्रस्टी उन सब को मैदान में ले गए।गोपी ने मैदान...