Interesting funny moral hindi story"एकता में शक्ति हैं"
एक समय की बात हैं।एक घना जंगल था। जंगल में बहुत से जानवर रहते थे। बारिश के मौसम में बहुत सारे मेढ़क तालाब के किनारे बैठकर बातें कर रहे थे। उस साल अच्छी बारिश हुई थी। इससे मौसम ठंडा था और आसपास बहुत हरियाली थी।उन सभी मेढ़क में कुछ बच्चे, तो कुछ जवान और कुछ बूढ़े भी थे। सभी लोग मौसम का मज़ा लेते हुए अपनी अपनी बात बता रहे थे।तभी एक बुढ़े मेढ़क ने देखा की एक भूखा सांप उनकी ओर झाड़ियों में छुप कर देख रहा है।उसने सब को चौकन्ना कर दिया।सब ने कहा चलो भागकर कहीं छुप जाते हैं।तब एक होशियार जवान मेढ़क ने कहा अगर हम सब एक साथ भागने लगेंगे तो सांप किसी ना किसी को पकड़ ही लेगा। बच्चे और बूढ़े को भी भागने में परेशानी होगी। तब एक बूढ़े मेडक ने कहा अगर हम सब जोर से एक साथ आवाज करेंगे तो हो सकता हैं कि सांप डर कर भाग जाए। सभी को उनकी बात ठीक लगी। सब मिलकर जोर से टर्र टर्र करने लगे। सबके एक साथ जोर जोर से बोलने के कारण बहुत डरावनी आवाज आने लगी। इतनी डरावनी आवाज सुनकर सांप झट से भाग निकला और सभी ने चेन की सॉंस ली। शिक्षा :ए...