hindi moral story from olden times "मुर्ख सियार"

     एक समय की बात हैं।शेर से बच कर भागते हुए एक सियार धोबी के घर में घुस गया। वहाँ कपड़ो को रंगने के लिए नीले रंग से भरे टब में गिर गया।जब वह बहार निकला तो वह पुरी तरह नीला हो गया था। जब सियार जंगल वापस लौटा तो सभी जानवर उसे देखकर डरने लगे। उन्हें  समझ नहीं आ रहा था यह अजीब जानवर कौन हैं।सियार ने  इस बात का फायदा लेने की सोची।सियार सबसे बोला,"मुझे ईश्वर ने विशेष तौर पर तुम लोगो का राजा बनाकर भेजा हैं,"।
    जंगल के सभी जानवरों ने उसे अपना राजा मान लिया। वह सभी जानवरों से अपना काम करवाने लगा और सब पर अपना हुकुम चलाने लगा।शेर और हाथी जैसे जानवर भी उससे डरने लगे।  एक दिन नीला सियार अपना दरबार लगाकर बैठा था, तभी  उसे कुछ  सियारो की चिल्लाने की आवाजें आई और वह भी जोश में आकर जोर-जोर् से चिल्लाने लगा।
  उसे देखकर सारे जानवर समझ गए के यह कोई राजा नहीं है, एक साधारण सा सियार ही हैं।सभी को सियार पर बहुत गुस्सा आया और सबने मिलकर उसकी अच्छी पिटाई की और उसे जंगल से भगा दिया।
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"समझदार राजू" moral story for school kids in hindi

hindi inspirational stories "अपने आप को बदलिए"

"समय का महत्त्व" motivational hindi story about time